Hanuman Chalisa

Teej Party Ideas: इस हरियाली तीज 2023 को बनाएं खास

Webdunia
hariyali teej 2023
भारत में हर साल तीज का त्यौहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 2023, 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हरियाली तीज में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। साथ ही इस दिन के लिए कई महिलाएं बहुत उत्सुक रहती हैं। इस त्यौहार पर महिलाएं श्रृंगार करती हैं और साथ ही झुला झूलने की परंपरा भी इस त्यौहार में शामिल है। अधिकतर गांव या शहर में हरियाली तीज के दिन कई महिलाएं पार्टी भी आयोजित करती हैं। साथ ही गांव में महिलाएं किसी एक घर में एकत्रित हो कर भजन गाती हैं और व्रत की पूजा करती हैं। अगर आप इस साल तीज का त्यौहार खास बनाना चाहते हैं तो आप इन आइडियाज को ज़रूर फॉलो करें....
 
1. तीज तंबोला: कोई भी इंडियन किटी पार्टी तंबोला के बिना अधूरी है। आप इस हरियाली तीज 2023 में तीज तंबोला भी खेल सकती हैं। आप ऑनलाइन स्टोर से तीज डिजाईन के तंबोला खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप साधारण रूप से भी अपने दोस्तों या फॅमिली मेंबर के साथ तंबोला खेल सकती हैं। आप इस गेम के लिए कुछ प्राइस भी रख सकती हैं। 
 
2. महंदी प्रतियोगिता: तीज में महंदी का बहुत महत्व होता है। आप इस hariyali teej 2023 में महंदी प्रतियोगिता कर सकती हैं। आप इस प्रतियोगिता में मॉडर्न महंदी के डिजाईन लगवा सकते हैं या किसी प्रकार की ड्राइंग बनवा सकते हैं। 
hariyali teej 2023
3. डेकोरेशन: इस हरियाली तीज खास बनाने के लिए आप सिंपल और खुबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं। हरियाली तीज में झुला और कंगन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आप इस साल झुला और हरे कंगन के साथ कोई खुबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं। 
 
4. अंताक्षरी या डम्ब चारेड्स: आप इस तीज पार्टी में अंताक्षरी या डम्ब चारेड्स जैसे गेम भी खेल सकते हैं। आप इन गेम की मदद से हरियाली तीज को काफी मजेदार बना सकते हैं। आप अंताक्षरी में शिव के भजन भी गा सकते हैं। यह गेम आपके सभी फॅमिली मेंबर और दोस्तों को पसंद आएगा। 
 
5. कराओके या ढोल: हरियाली तीज ढोल के संगीत के बिना अधूरी है। आप इस हरियाली तीज में ढोल प्रतियोकिता भी रख सकती हैं। साथ ही आप कराओके के साथ भजन या संगीत गा सकती हैं। youtube पर आपको भजन के कई कराओके उपलब्ध मिल जाएंगे। 
ALSO READ: Hariyali Teej 2023: प्रेगनेंसी में इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

28 July Birthday: आपको 28 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में शाक खाना क्यों है वर्जित?

चातुर्मास में संत-महात्मा क्यों नहीं करते यात्रा? 4 महीने एक जगह रहने की जानिए खास वजह

श्रावण माह में पार्थिव शिवलिंग पूजन का क्या है महत्व?

अगला लेख