Afghanistan Crisis : रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- 20 साल में अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों को पहुंचाया नुकसान, फिर भी हाथ रहे खाली

Afghanistan
Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (19:13 IST)
अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता हासिल कर चुकी है। बुधवार को आखिरी अमेरिकी सैनिक की वापसी के बाद अफगानिस्तान में अमेरिका का मिशन समाप्त हो गया। दुनिया के देश अफगानिस्तान पर तालिबान के राज को लेकर अमेरिका पर निशाना साध रहे हैं।
ALSO READ: Ground Report : शराब दुकानों पर बिल देने का आदेश नजर आया रस्म अदायगी, दुकानों पर नहीं केश मेमो पर अफसर के नंबर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान मसले को लेकर अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप से सभी पक्षों को नुकसान पहुंचा है। अमेरिका ने नुकसान के अलावा कुछ भी नहीं हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि यह बताता है कि किसी देश पर विदेशी मूल्यों को थोपना असंभव है। अगर कोई किसी के लिए कुछ करता है, तो उन्हें उन लोगों के इतिहास, संस्कृति, जीवन दर्शन के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। उनकी परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि अफगानिस्‍तान में लोगों का जान-माल का भारी नुकसान हुआ। इस सबके लिए सीधे तौर पर अमेरिका और वहां रहने वाले लोग जिम्मेदार हैं। अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अब मध्य एशियाई देशों की अफगानिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा प्रबंध कड़े करने की जिम्मेदारी रूस पर आ गई है।

इसके लिए उसने सीमा पर युद्धाभ्यास भी किया है। पुतिन ने अफगानिस्तान में अमेरिका की भागीदारी की आलोचना करते हुए दावा किया कि वहां उसने अपनी 20 साल लंबी सैन्य उपस्थिति से 'शून्य' हासिल किया है। पुतिन ने बुधवार को कहा कि 20 वर्षों तक अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में "... वहां रहने वाले लोगों को सभ्य बनाने की कोशिश कर रही थी।

इसका परिणाम व्यापक त्रासदी, व्यापक नुकसान के रूप में सामने आया .. यह नुकसान दोनों को हुआ, ये सब करने वाले अमेरिका को और इससे भी अधिक अफगानिस्तान के निवासियों को। परिणाम, अगर नकारात्मक नहीं तो शून्य है।’ रूस दस साल तक अफगानिस्तान में युद्ध लड़ता रहा और 1989 में सोवियत सैनिकों की वापसी हुई। रूस ने पिछले कुछ वर्षों में मध्यस्थ के रूप में राजनयिक वापसी की है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, नदियां खतरे के निशाना से नीचे, 1.60 लाख लोग प्रभावित

ट्रंप की नीति, हार्वर्ड में अनिश्चितताओं से जूझ रहे भारतीय छात्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट का करेंगे शुभारंभ

मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करुंगी, राजा के मर्डर के बाद ये था सोनम का प्लान

अमेरिका में भारतीय छात्र से अमानवीयता, पीठ पर घुटने रखे, हथकड़ी लगाई

अगला लेख