10 रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं मॉर्गन, क्या करेंगे टी-20 विश्वकप में? ट्विटर पर उठे सवाल

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (21:55 IST)
आईपीएल का पहला भाग हो या दूसरा कुछ नहीं बदला है तो कोलकाता नाइट राइडर्स और इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन का फॉर्म। मॉर्गन का फॉर्म भारत के खिलाफ सीरीज के बाद आईपीएल के पहले भाग में और फिर अब दूसरे भाग में भी खराब ही है। दूसरे भाग में तो वह दोहरे आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं।

इस सीजन की पिछली 11 पारियों में वह सिर्फ 10 की औसत से रन बना चुके हैं। सिर्फ 109 रन कोलकाता के कप्तान ने बनाए हैं। इसमें से लगभग आधे रन (47) पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने बनाए थे।इसके सहित सिर्फ 2 बार ही वह दोहरे आंकड़े तक पहुंच पाए हैं।

आईपीएल के किसी भी सत्र में उन्होंने किसी भी कप्तान के सबसे खराब औसत का अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है। उनसे ऊपर हरभजन सिंह हैं जिन्होंने 2012 में 12 के औसत से रन बनाए थे। शेन वॉर्न ने साल 2009 में 13 के औसत से रन बनाए थे।लेकिन यह दोनों गेंदबाज थे तो इनका बल्ले से खराब औसत समझ में आता है मॉर्गन का नहीं।

इसके अलावा वह एक सीजन में सर्वाधिक 9 बार 10 रनों से कम पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके साथ दिनेश कार्तिक (2020) और दीपक हुड्डाभी (2016) 9 बार 10 रनों से कम पर आउट हुए थे।

इसके अलावा खबर लिखे जाने तक वह मयंक अग्रवाल का 0 के स्कोर पर टिम साउदी की गेंद पर कैच भी टपका चुके थे। अग्रवाल ने इसके बाद आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया था।(वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख