Sweets Dishes %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be 111101400038_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जायकेदार बादाम-पिस्ते का हलवा

Advertiesment
करवा चौथ स्पेशल डिश
ND

सामग्री :
100 ग्राम बादाम गिरी, 100 ग्राम पिस्ता, 150 ग्राम सूखी मलाई, 125 ग्राम मावा, 300 ग्राम शक्कर, 3-4 केसर लच्छे, हरी इलायची पावडर आधा चम्मच, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, 125 ग्राम देशी घी।

विधि :
सर्वप्रथम मावे को दबा कर छलनी से मोटा-मोटा छान लें और मलाई की पतली स्ट्रिप्स काट लें। हलवा बनाने से 6-8 घंटे पूर्व बादाम पानी में भिगो दें। तत्पश्चात बादाम के छिलके उतार कर मिक्सी में पीस लें। अब पिस्ता भी रवेदार पीस लें। कड़ाही में घी गरम कर बादाम को पानी सूख जाने तक भूनें। फिर पिस्ता डालकर तब तक सेकें, जब तक सिंकने की खुशबू न आए।

अब इसमें मावा मिलाएं और थोड़ी देर और सेंक लें। मलाई डालकर 5 मिनट सेंकें। जब सिंकने की खुशबू आने लगे तब आंच से उतारें और केसर-इलायची व गुलाब जल मिला दें। शक्कर की 2 तार की चाशनी बना लें, इसमें मिश्रण डालें और गरमा-गरम मेवे का हलवा पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi