dipawali
✕

विवाह पंचमी पर श्रीराम-सीता को अर्पित करें यह खास भोग, नोट करें रेसिपी (पढ़ें Step by step)

WD Feature Desk
बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (15:07 IST)
गाय के दूध की डिलिशियस खीर
 
Vivah Panchami Ka Bhog : 06 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को विवाह पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है, इस दिन प्रभु श्रीराम का माता जानकी के साथ विवाह संपन्न हुआ था। इस दिन व्रत रखकर यह खास प्रसाद बनाकर उन्हें भोग अर्पित किया जाता है।

यदि आप भी मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी के दिन राम-सीता जी को यह नैवेद्य चढ़ाना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चा‍हते हैं गाय के दूध की यह स्पेशल खीर बनाना ना भूलें। इसके साथ ही आप साबूदाना, मखाना या रवे की खीर भी बनाकर इसका भोग लगा सकते हैं...
 
आइए यहां जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि के बारे में...
 
इसके लिए आपको 2 लीटर गाय का ताजा दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, 1/4 कटोरी मेवा कतरन, 4 बड़े चम्मच शकर, 5-10 केसर लच्छे दूध में भीगे हुए, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर आदि सामग्री की आवश्यकता होगी। अत: यह संपूर्ण सामग्री आप एकत्रित कर लें। 
 
अब इसे बनाने की विधि इस प्रकार है :
 
* खीर का नैवेद्य बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके धो लें और पानी में गला दें। फिर मोटे तले वाले बर्तन में दूध गरम रख दें। 
 
* दूध में 5-10 उबाली आने के बाद चावल का पूरा पानी निथार कर दूध में डाल दें। 
 
* इसे बीच-बीच में लगातार चलाते रहें और चावल पकने और गाढ़ा होने तक पकाएं। 
 
* अब शकर डालें पूरी तरह पिघलने तक लगातार हिलाएं, बीच में छोड़े नहीं अन्यथा यह खीर बर्तन में लग जाएगी। 
 
* अच्छी तरह खीर उबलने तथा गाढ़ी होने के पश्चात मेवे की कतरन, इलायची पाउडर और केसर को उबलते खीर में डाल दें। 
 
* अब अच्छी तरह से पकाएं तथा खीर अच्छी गाढ़ी होने के बाद आंच बंद कर दें। 
 
* अब विवाह पंचमी के दिन गाय के दूध से तैयार की गई इस खीर से प्रभु श्री राम और सीता को भोग लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। इस भोग से वैवाहिक जीवन के समस्त दुख दूर होते हैं और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख