Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 (14:20 IST)
Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 (14:52 IST)
1. ठंडी-ठंडी लस्सी : गर्मियों में लस्सी से बेहतर कुछ नहीं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है। जानें कैसे बनाएं?
सामग्री:
दही - 1 कप
दूध - 1/2 कप
चीनी या गुड़ - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
पुदीना - 5-6 पत्तियां
बर्फ - आवश्यकतानुसार
विधि:
1. सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. गाढ़ी होने पर बर्फ डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें।
3. पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
2. तरबूज का शर्बत : तरबूज गर्मियों का एक खास फल है, और इसका शरबत तो और भी लाजवाब होता है। पढ़ें सामग्री और सरल विधि:
सामग्री:
तरबूज के टुकड़े - 2 कप
नींबू का रस - 1 चम्मच
चीनी या गुड़ - स्वादानुसार
काला नमक - 1/4 चम्मच
पुदीना - 5-6 पत्तियां
विधि:
1. तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. इसमें नींबू का रस, चीनी या गुड़, और काला नमक डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें।
3. पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।
3. मैंगो शेक : गर्मी के मौसम में आम का मजा ही कुछ और है, और मैंगो शेक तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद होता है। जानें कैसे करें तैयार?
सामग्री:
पके हुए आम के टुकड़े - 2 कप
दूध - 1 कप
चीनी - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
बर्फ - आवश्यकतानुसार
विधि:
1. सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. गाढ़ी होने पर बर्फ डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें।
3. ठंडा-ठंडा परोसें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।