Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
- राजश्री
सामग्री :
500 ग्राम रवा, 500 ग्राम घी, 400 ग्राम शक्कर का बूरा, 25 ग्राम किशमिश, 25 ग्राम चारोली, एक चम्मच इलायची पावडर, गुनगुना पानी आवश्यक्तानुसार।
विधि :
सबसे पहले रवे को छानकर उसमें 2-3 बड़े चम्मच मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब रवे को गुनगुने पानी से कड़ा गूंथ लें।
एक कड़ाही में घी गरम रखें। अब गूंथे आटे के बड़े-बड़े मुठिए बनाकर धीमी आंच पर तल लें। अब तले मुठिए को हाथ से बारीक मसलकर उसका रवा तैयार करके चलनी से छान लें। सारे मुठिए का जब रवा तैयार हो जाए तब उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब रवे में शक्कर का बूरा, इलायची पावडर व चारोली मिला दें। आवश्यकतानुसार और घी मिला लें ताकि उनके लड्डू आसानी से बन जाए। अब लड्डू बनाते समय ऊपर से एक-एक किशमिश चिपका दें। लीजिए तैयार टेस्टी रवा लड्डू से अपना त्योहार मनाएं।