ganesh chaturthi
✕

रक्षा बंधन की खास मिठाई : स्पेशल मेवा चूड़ी

Webdunia
rakhi sweets
 


- राजश्री कासलीवाल

सामग्री :
250 ग्राम पिसा उड़द मोगर, 300 ग्राम शक्कर का बूरा, 150 ग्राम घी, 50 ग्राम बादाम, 50 ग्राम काजू, 25 ग्राम पिस्ता, 25 ग्राम नारियल बूरा, 50 ग्राम गोंद तला हुआ, 4-5 पिसी इलायची पावडर, आधी कटोरी मेवे की कतरन, हाथ में पहनने वाला मोटे आकार का एक कड़ा या चूड़ी। कुछेक बादाम अलग से सजावट के लिए।
 
विधि :
सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता मिक्सी में बारीक पीस कर अलग रख लें। अब कड़ाही में घी लेकर उसमें पिसी उड़द की दाल डाल कर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। तत्पश्चात उसमें मेवों का पिसा पाउडर डालें और नारियल बूरा भी डाल दें। अब 5-7 मिनट धीमी आंच पर सेंक लें।
 
मिश्रण को ठंडा होने दें। मिश्रण गुनगुना रहने पर उसमें शकर का बूरा व इलायची पाउडर व तला हुआ गोंद मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। एक थाली को उल्टी रख कर उस पर चूड़ी या कड़ा रखकर पहले उसमें मेवें की कतरन थोड़ी सी बिछा दें और ऊपर से तैयार मिश्रण को भरकर हाथ से चपटा कर दें। ऊपर से एक बादाम चिपकाएं और कड़े को धीरे से उठा लें।
 
इसी प्रकार पूरी थाली पर मिठाई बना लें। ठंडी हो जाने पर सभी को पलट कर डिब्बे में भर दें। मेवा चूड़ी की यह स्पेशल मिठाई खास कर रक्षा बंधन के त्योहार पर हर किसी को पसंद आएगी। यह मिठाई 15-20 दिनों के लिए उपयुक्त है। यह खराब नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख