Publish Date: Fri, 08 Aug 2025 (07:55 IST)
Updated Date: Fri, 08 Aug 2025 (15:43 IST)
Homemade Rakhi mithai: 'रक्षाबंधन' केवल राखी का त्योहार नहीं, इस पर्व पर बनाई गई हर मिठाई रिश्ते को और मीठा बना देती है। इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को घर की बनी खास मिठाई से सरप्राइज दें और त्योहार में चार चांद लगाएं! यहां पढ़ें दिल को छू जाने वाली 5 खास मिठाइयों की रेसिपी के बारे में पूर जानकारी...
ALSO READ: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान
1. काजू कतली
सामग्री: काजू, चीनी, पानी, चांदी का वर्क।
विधि:
- काजू को पीसकर पाउडर बना लें।
- चीनी और पानी को मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं।
- चाशनी में काजू का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह हिलाएं।
- मिश्रण गाढ़ा होने पर आंच बंद कर दें और एक थाली में फैलाकर चांदी के वर्क से सजाएं। ठंडा होने पर इसे बर्फी के आकार में काट लें।
2. कलाकंद
सामग्री: दूध, नींबू का रस, पाउडर चीनी, इलायची पाउडर, पिस्ता।
विधि:
- एक लीटर दूध को उबालकर उसमें नींबू का रस डालकर फाड़ लें। इससे छेना (पनीर) अलग हो जाएगा।
- छेने को कपड़े से छानकर उसका पानी निकाल दें।
- एक और लीटर दूध को गाढ़ा होने तक उबालें।
- जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें छेना और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
3. मैसूर पाक
सामग्री: बेसन, घी, चीनी, पानी।
विधि:
- बेसन को छानकर उसमें थोड़ा घी मिलाकर घोल बना लें।
- चीनी और पानी की एक तार की चाशनी बनाएं।
- चाशनी में बेसन का घोल मिलाकर लगातार हिलाते रहें।
- जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो थोड़ा-थोड़ा घी डालते रहें।
- घी जब मिश्रण से अलग होने लगे तो उसे घी लगी थाली में फैला दें और ठंडा होने पर काट लें।
4. रबड़ी
सामग्री: फुल क्रीम दूध, चीनी, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स।
विधि:
- एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक वह गाढ़ा होकर आधा न हो जाए।
- बीच-बीच में मलाई को बर्तन के किनारों पर इकट्ठा करते रहें।
- जब दूध आधा रह जाए, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- आखिर में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिला दें और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
5. मालपुआ
सामग्री: मैदा, खोया, चीनी, दूध, इलायची पाउडर, घी।
विधि:
- मैदा, खोया और इलायची पाउडर को दूध के साथ मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें।
- एक कड़ाही में घी गर्म करें।
- घोल को चम्मच से उठाकर गर्म घी में डालकर गोल आकार दें।
- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
- तले हुए मालपुआ को चीनी की चाशनी में डुबोकर निकालें।