Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्णिमा पर गाय के दूध से बनी शाही खीर से लगाएं देवता को भोग

Advertiesment
Purnima khir Bhog
सामग्री : 
2 लीटर गाय का दूध, डेढ़ मुट्ठी बासमती चावल, पाव कटोरी मेवे की कतरन (बादाम-पिस्ता, काजू), 3 बड़े चम्मच शकर, 3-4 लच्छे केसर दूध में भीगे हुए, 1/2 चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि :
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। दूध में चार-पांच उबाल आने पर चावल का पूरा पानी निथार कर उसमें डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
 
चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर पिघलने तक लगातार चलाती रहें, बीच में छोड़े नहीं। अब इसमें मेवे की कतरन और पिसी इलायची डाल दें। अब कटोरी में रखी भीगी केसर को मैश कर दें और उबलते खीर में डाल दें। खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार गाय के दूध से बनी शाही खीर से भगवान को भोग लगाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महात्मा गांधी के रोचक और शिक्षाप्रद 4 प्रसंग, यहां पढ़ें