Biodata Maker

Christmas: ठंडे मौसम में बदल रही है पसंद, इस बार नटमेग केक से मनेगा क्रिसमस

Webdunia
Nutmeg Cake
 
Christmas Cake बढ़ती ठंड से इस बार लोगों की खान-पान को लेकर पसंद बदल गई है और सेहत को लेकर लोग पहले से भी ज्यादा जागरूक हो गए है। जिस वजह से इम्युनिटी बूस्टर केक की ओर चलन बढ़ रहा है। आपके लिए इस मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा नटमेग केक (Nutmeg Cake Recipe), पढ़ें आसान विधि- 
 
सामग्री : Cake Ingredients 
6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1 कप मैदा, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पावडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी पिसा हुआ जायफल, 1 चुटकी नमक, दाल शक्कर (पिसी हुई) 1 चुटकी, अदरक (पिसा हुआ) आधा चम्मच, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। डेकोरेशन के लिए कुछेक काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली। 
 
विधि : Cake recipe method
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पावडर, नमक, जायफल व दाल शक्कर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। अब ऊपर से काले अंगूर, स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली से सजाकर ठंड के मौसम में नटमेग केक पेश करें। 

ALSO READ: Delicious Christmas Cake: इस क्रिसमस पर बनाएं डेलीशियस चॉकलेट केक

ALSO READ: क्रिसमस पर तैयार करें डायबिटीज फ्रेंडली केक, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

पहले ही लिखी जा चुकी थी मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार की विदाई की पटकथा

विश्व महिला दिवस 2026: महिला सुरक्षा से जुड़ी ये 4 अहम बातें हर किसी को जानना जरूरी

विश्व नारी दिवस पर कविता: नारी, सृष्टि की अजस्र धारा

Tips for Rang Panchami: रंगपंचमी पर इन 5 तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

Womens Day Inspirational Quotes: महिला दिवस पढ़ें 10 प्रेरणादायक कोट्‍स

अगला लेख