Bhai Dooj
✕

घर पर कैसे बनाएं भगवान श्रीकृष्ण की पसंदीदा मावा-मिश्री की मिठाई, पढ़ें सरल विधि

Webdunia
- राजश्री कासलीवाल
 
अगर आप श्री कृष्ण जन्माष्‍टमी के खास मौके पर दूध से नि‍र्मित मिठाई मावा-मिश्री घर पर बनाना चाहती हैं तो यह सरल विधि आपके लिए ही है। आइए जानें...
 
सामग्री : 2 लीटर दूध, 350 ग्राम मिश्री, आधा चम्मच इलायची पावडर, पिस्ता कतरन पाव कटोरी। 
 
विधि : सबसे पहले दूध को एक मोटे तल वाले बर्तन में गाढ़ा होने तक उबालें। अब उसमें मिश्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़े हो रहे दूध के रेशे को बर्तन के एक तरफ इकट्‍ठा कर लें। ऊपर से इलायची व पिस्ता कतरन डाल दें। 
 
अब दूध को ठंडा करके ट्रे में भर दें। इस दूध में जितने अधिक रेशे पड़ें, वह उतना ही जायकेदार होता है। अब दूध से नि‍र्मित मिठाई मावा-मिश्री का भगवान को भोग लगाएं तथा घर आए मेहमानों को भी सर्व करें। 
 
इस मिठाई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बिना फ्रीज के भी 2 दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है। 
 
नोट : दूध यदि भैंस का हो तो इससे भी मावा-मिश्री अच्छा बनता है।

ALSO READ: जन्माष्टमी पर मावा-मिश्री के लड्डू से लगाएं श्री कृष्ण को भोग, पढ़ें सरल विधि
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख