Daily Horoscope
✕

Lockdown Cooking: मिठाई खाने का हो रहा है मन, तो घर पर ही बनाएं स्वादिष्‍ट पेड़े, आसान विधि से

राजश्री कासलीवाल
Lockdown Cooking
 
 
लाजवाब स्वादिष्‍ट पेड़े
 
सामग्री :
 
500 ग्राम दूध, 30 ग्राम शकर, पाव चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 कप ताजी मलाई, शकर का बूरा आवश्यकतानुसार। 
 
विधि : 
 
एक कड़ाही में 1/2 लीटर दूध लेकर उबलने के लिए रख दें और उसमें 1/2 कप ताजी मलाई मिला लें। करीबन 30 ग्राम शकर दूध में डालें और दूध को अच्छी तरह उबलने दें। दूध को निरंतर चलाते रहे ताकि कड़ाही में लग (जल) न जाएं। 
 
दूध को तब तक औटाएं जब तक कि उसका मावा न बन जाएं। ब्राउन कलर आने और दूध का मावा बन जाने पर गैस बंद कर दें और एक चम्मच सादा दूध तैयार मावे में डालकर मिक्स कर दें। ठंडा होने पर अपने स्वादानुसार शकर का बूरा और इलायची पाउडर मिलाएं। अब उसके अपनी पसंद के साइज के पेड़े बना लें। एक थाली में थोड़ा सा शकर का बूरा फैलाएं और तैयार पेड़े को उसमें लपेट लें। 
 
लीजिए तैयार हैं कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार होने वाले खास पेड़े। खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं। लॉकडाउन के चलते बाजार की मिठाई नहीं मिल रही है तो कुछ ही समय में इसे घर पर तैयार करके आनंद ले सकते हैं। 
 
नोट : 30 ग्राम शकर की मात्रा को आप अपने अंदाज से ले सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख