suvichar

इस दीपावली बनाएं शुगर फ्री खजूर रोल, पढ़ें एकदम आसान विधि

Webdunia
सामग्री : 
 
500 ग्राम पिंड खजूर, 1 कटोरी सिंकी और पिसी हुई तिल, दो बड़े चम्मच ताजी मलाई, 1 कप काजू, बादाम, पिस्ते की कतरन तथा थोड़ी-सी खसखस। 
 
विधि : 
सबसे पहले पिंड खजूर की गुठली निकालकर टुकड़े-टुकड़े कर लें। अब कड़ाही में मलाई गरम करके उसमें पिं डखजूर के टुकड़े डालें व हिलाती रहें।
 
पिंड खजूर गल जाने पर उसमें पिसी हुई तिल, मेवे की कतरन डालकर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को एक थाली में लेकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 बड़े-बड़े रोल बना लें। अब एक थाली में थोड़ी-सी खसखस फैला दें। फिर बने हुए रोल को खसखस पर लपेटें और एक प्लास्टिक शीट में लपेटकर फ्रिज में रख दें।
 
2-3 घंटे बाद बाहर निकाल कर शीट हटा दें व चाकू से मनचाहे आकार में पीसेस काट लें। यह मिठाई खाने में लाजवाब और कई दिनों तक खराब नहीं होती है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।  
 
नोट : मधुमेह के रोगी जिनके लिए मिठाई, चीनी इत्यादि वर्जित है, वे सीमित मात्रा में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ALSO READ: शुगर फ्री स्वीट्‍स: दिवाली पर टेंशन फ्री होकर खाएं ये मिठाई, पढ़ें सरल विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख