Hanuman Chalisa

Karwa Chauth recipes : पति के मन को लुभाएगी केसरिया जाफरानी खीर

Webdunia
सामग्री :

1 कप भीगे हुए बासमती चावल, 3 कप दूध, एक चम्मच इलायची पावडर, 5 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क अथवा 7 चम्मच शक्कर, केसर (जाफरानी) के कुछ रेशे, 2 चम्मच घी, 10-15 किशमिश, चांदी का वर्क, 1-1 चम्मच बादाम व काजू।
 
विधि :

पहले चावल को धोकर 3 कप पानी में 2 घंटे भिगोकर रखें। इसमें दूध, इलायची, कंडेंस्ड मिल्क, शक्कर मिलाकर माइक्रोवेव प्रूफ डिश में पकाएं। इसे माइक्रोवेव मोड पर (850 डब्ल्यू) 10 मिनट रखें। 
 
एक दूसरे ओवन प्रूफ बाउल में 1 मिनट घी गर्म करें। फिर ड्रायफ्रूट्स डालकर 2 मिनट माइक्रो करें। इसमें से आधे ड्रायफ्रूट्स गार्निशिंग के लिए अलग रख लें। इसमें खीर का मिश्रण डालकर 10 मिनट पकाएं (ध्यान रहे कि सारा काम माइक्रो मोड पर ही हो)। फिर डिश बाहर निकालकर ठंडा करें। यदि खीर गाढ़ी हो गई हो तो थोड़ा दूध गर्म करके डाल सकते हैं। तैयार केसरिया जाफरानी खीर को ड्रायफ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करके पेश करें। 
 
अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए मिल्क पावडर और कस्टर्ड पावडर (दूध में घोलकर) भी मिला सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

अगला लेख