Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जन्माष्टमी रेसिपी : हलवा बहुत प्रिय है कान्हा को, जानिए कैसे बनाएं प्रसाद

Advertiesment
Janmashtami 2022
सामग्री :
 
1 कटोरी गेहूं का आटा, 1 कटोरी चीनी, 1 कटोरी शुद्ध देसी घी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 4-5 केसर के लच्छे, 1/4 मेवा कतरन।
 
विधि : 
 
सबसे पहले आटा छान लें। अब एक कढ़ाई में में घी गरम करके उसमें आटा डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें। जब आटे से खुशबू आने लगे तब एक बर्तन में अलग से पानी गरम करके उसमें चीनी डाल दें। पानी में उबाल आने पर आटे में डालें और जल्दी-जल्दी चलाएं। 
 
जब हलुआ घी छोड़ने लगे और हलवा गाढ़ा होने तब ऊपर से इलायची पाउडर, मेवे की कतरन और केसर के लच्छे बुराकाएं तथा अच्छीतरह मिक्स करके आंच बंद कर दें। लीजिए तैयार है आटे का शाही हलुआ। अब इस हलवे का भगवान श्री कृष्‍ण को भोग लगाएं। 
 
इस तरह पूरे परफेक्शन के साथ बनाया गया हलवे का यह प्रसाद जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा को बहुत पसंद आता है और यह उनका प्रिय भोग भी है। 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्माष्टमी : माखन-मिश्री से मिलते हैं ये खास health benefits




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi