dharma sangrah

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

WD Feature Desk
शनिवार, 4 अप्रैल 2026 (14:45 IST)
Aaam ras Recipe: गर्मियों में ठंडा-ठंडा आम रस पीना किसे पसंद नहीं! यह आम का रस, जो महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत लोकप्रिय है, घर पर आसानी से और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। आम रस को पूरियों या रोटी के साथ परोसा जाने वाला एक खास व्यंजन तथा गर्मियों की लोकप्रिय मिठाई है। यहां बेहतरीन आम रस बनाने की आसान रेसिपी और कुछ खास टिप्स दिए जा रहे हैं। 
 
आइए जानते हैं बेहतरीन आम रस बनाने की आसान रेसिपी... 
 
आम रस की सामग्री:
• 2-3 बड़े यानी लगभग 500-700 ग्राम गूदा निकले इतने पके हुए मीठे बादाम, अल्फांसो या केसर आम लें। आम के चुनाव पर विशेष ध्यान दें।
• चीनी 2-4 बड़े चम्मच, आम की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा करें।
• 1 से 2 कप ठंडा दूध अपने स्वादानुसार तथा जितना गाढ़ा रख रखना चाहते हैं उसके हिसाब से, 
• 1/2 चम्मच इलायची पाउडर खुशबू के लिए।
• गर्म दूध/पानी में भिगोकर रखे हुए 4-5 केसर के धागे।
• 1/4 चम्मच सोंठ/ सूखी अदरक का पाउडर। 
 
आम रस बनाने की पूर्ण विधि:
1. आमों को धोएं और ठंडा करें: सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धो लें। फिर उन्हें कम से कम 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वे अच्छी तरह ठंडे हो जाएं। 
 
2. आम का गूदा कैसे निकालें: आमों का छिलका उतार लें। चाकू से आम के गूदे को गुठली से अलग कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
 
3. मिश्रण तैयार करें: एक ब्लेंडर जार में आम का गूदा, चीनी, इलायची पाउडर, और सोंठ डालें।
 
4. ब्लेंड करें: ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर इसे अच्छी तरह से तब तक पीसें जब तक कि यह बिल्कुल चिकना और गाढ़ा न हो जाए। बीच-बीच में ब्लेंडर को रोककर साइड्स को स्क्रैप कर सकते हैं।
 
5. गाढ़ापन देखें: यदि आपको आम रस बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला करें। 
 
6. केसर मिलाएं: यदि आप केसर का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे पहले से 1-2 चम्मच गर्म दूध या पानी में भिगोकर रखें और ब्लेंड करने के बाद या सर्व करते समय आम रस में मिला दें।
 
7. ठंडा करें और परोसें: तैयार आम रस को एक बर्तन में निकाल लें। इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में और ठंडा होने के लिए रख दें। परोसते समय, ऊपर से कटे हुए आम के टुकड़े, सूखे मेवे (जैसे पिस्ता, बादाम, काजू आदि) कटे हुए से सजा सकते हैं। 
 
8. ठंडा-ठंडा आमरस: अब इसे गरमा-गरम पूरियों या पराठे के साथ ठंडा-ठंडा परोसें।
 
Special Tips :

1. बता दें कि कुछ लोग आम को सीधे निचोड़कर भी रस निकालते हैं, लेकिन चाकू से काटना अधिक आसान होता है।
 
2. पाचन के लिए और आम रस की तासीर ठंडी रखने के लिए इसमें सौंठ पाउडर मिलाना उचित रहता है। 
 
3. इसमें बहुत ज्यादा दूध न डालें, अन्यथा आम रस की जगह मैंगो शेक बन सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख