dharma sangrah
✕

होली की मिठाई : मिनटों में बनाइए मीठी-मीठी करंजी, ऐसी कि देखकर ही ललचा जाएगा मन...

Webdunia
सामग्री : 
 
100 ग्राम बादाम की गिरी, 100 ग्राम मावा (खोया), 1 कटोरी मैदा, पाव कटोरी घी (मोयन के लिए), 200 ग्राम शकर का बूरा, आधा कटोरी मिलेजुले कटे ड्रायफ्रूट्‍स, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, तलने के लिए घी, थोड़ा-सा दूध। 
 
विधि : 
 
रंगबिरंगे पर्व होली के त्योहार पर पारंपरिक मिठाई करंजी या गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले बादाम की गिरी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह भिगी बादाम के छिलके हटा लें और मिक्सी में पेस्ट बना लें। 
 
एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी गरम करके पिसी बादाम को गुलाबी होने तक भून लें। थोड़ा ठंडा होने पर उसमें मावा, शकर का बूरा, कटे ड्रायफ्रूट्‍स, इलायची अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
 
अब मैदे में मोयन डालकर कड़ा गूंथ लें। आटे को आधे घंटे तक एक कपड़े से ढंककर रख दें। तत्पश्चात मैदे को एकसार करके उसकी छोटी-छोटी लोई बना कर पूरी बेल लें। अब एक छोटा चम्मच करंजी का मिश्रण पूरी के बीच में रखें और उसके दूसरे भाग को पलट कर मिश्रण को ढंक दें। 
 
फिर दूध की सहायता से उसकी किनारे पैक करके उन्हें अच्छी तरह गूंथ लें। इस प्रकार सभी करंजी तैयार कर लें। अब कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर करंजी तल लें। ठंडी होने पर एयर टाइट डिब्बे भर दें। होली के रंगबिरंगे पर्व पर मीठी-मीठी करंजी का लुत्फ उठाएं। 

ALSO READ: होली का विशेष व्यंजन : भांग की शाही ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख