rashifal-2026

Hanuman Ji Bhog: हनुमान जी का प्रिय भोग कैसे बनाएं, अभी नोट करें ये नैवेद्य

WD Feature Desk
शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (13:01 IST)
Kesari Bundi Laddu: श्री रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव के दिन उन्हें तरह-तरह के भोग नैवेद्य के रूप में चढ़ाएं जाते हैं। इनमें बूंदी के लड्डू, केसरी भात, इमरती, बेसन लड्‍डू उनको बहुत प्रिय है। तो आइए चैत्र पूर्णिमा के दिन यानी हनुमान जयंती के खास अवसर पर हनुमान जी के पूजन के पश्चात इस खास मिष्ठान का भोग लगाएं और उनसे सलफता का वरदान प्राप्त करें। 
 
आइए जानते हैं बूंदी के लड्‍डू बनाने की सरल विधि के बारे में...
 
सामग्री : दरदरा पिसा हुआ 3 कटोरी बेसन, 2 कटोरी चीनी, 1/4 कप दूध, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1/4 कटोरी काजू/ बादाम, मीठा पीला रंग चुटकी भर, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में देसी घी, 5-6 लच्छे केसर, ।
 
विधि : सबसे पहले बेसन को छान लें। उसमें चुटकी भर मीठा पीला रंग मिलाइए और पानी से घोल तैयार कर लीजिए। अब एक तपेले में पानी एवं शकर को मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में थोड़ा-सा पीला रंग और केसर हाथ से मसलकर डाल दीजिए। साथ ही पिसी इलायची भी डाल दें।
 
एक कढ़ाई में घी गर्म करके छेद वाली स्टील की चलनी या झारे की सहायता से थोड़ी-थोड़ी करके सारे घोल की बूंदी बनाते जाइए और चाशनी में डालते जाइए। जब बूंदी पूरी तरह चाशनी पी लें, तब हाथ पर हल्का-सा घी या पानी लगाकर हल्के से दबाते हुए सभी बूंदी के लड्‍डू तैयार कर लें। 
 
अब लड्‍डू बनाते समय सभी पर एक-एक काजू अथवा बादाम लड्‍डू के ऊपर हाथ से दबा दें। घर पर तैयार किए गए इन खास लड्‍डूओं से हनुमान जी को भोग लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

चुनौतियों का जवाब देने वाला बजट

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

अगला लेख