ramcharitmanas
✕

नए फ्लेवर में तिरंगी पनीर-मावा बर्फी... (देखें वीडियो)

Webdunia
सामग्री :
 
500 ग्राम फ्रेश मावा, 450 ग्राम शकर, 150 ग्राम फ्रेश पनीर, आधा चम्मच इलायची पावडर, मीठा पीला रंग, हरा रंग, चांदी का वरक और वेनिला एसेंस।
 
विधि :
 
सर्वप्रथम खोया और पनीर को एक थाली में कद्दूकस करके रख लें। अब इसमें शकर मिलाएं, तत्पश्चात कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर वेनिला एसेंस और इलायची पावडर डालकर मिलाएं तथा आंच बंद कर दें।
 
अब तैयार मिश्रण को 3 भागों में बराबर बांट लें। पहले वाले भाग को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें। हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग को जमा दें और हल्के से हाथ से दबाकर वरक चिपका दें। अब इसको चौकोर शेप या छोटे-छोटे साइज में काटकर नए फ्लेवर में तैयार तिरंगी बर्फी पेश करें।

ALSO READ: लाजवाब चटपटा तिरंगा ढोकला


(देखें वीडियो) 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख