Hanuman Chalisa

ड्रायफ्रूट्स और पनीर की लाजवाब खीर

Webdunia
* ड्राई फ्रूट्स और पनीर की लाजवाब पुडिंग
 
सामग्री : 
2 लीटर दूध, 200 ग्राम पनीर, 2 ब्रेड के पीस (किनारे निकले हुए), 1 चम्मच कस्टर्ड पावडर, पाव चम्मच एसेंस (आपकी पसंद के फ्लेवर में), बादाम-पिस्ता की कतरन पाव कटोरी, पानी 1/2 कप। 
 
विधि : 
एक मोटे तल वाले बर्तन में दूध को उबालें और आंच धीमी कर 20-25 मिनट चलाते रहें। तत्पश्चात 100 ग्राम पनीर को छोटे-छोटे पिसेस में काट लें, बचे पनीर को किस लें। अब आधा कप पानी लेकर स्वादानुसार चीनी, किसा एवं पिसेस में कटा पनीर डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाएं। फिर उसे उबलते दूध में डाल दें। 
 
अब ब्रेड पीस को थोड़े से दूध में भिगो दें। उसमें कस्टर्ड डालकर मिक्सी में अथवा चम्मच से अच्छी तरह फेट लें। इस ब्रेड मिक्चर को दूध में डालें। साथ ही कटे मेवे डालें और 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अब थोड़ा-सा आपकी पसंद का फ्लेवर वाला एसेंस डालें। बस अब आपकी ड्रायफ्रूट्स और पनीर की लाजवाब खीर तैयार है। इसे आप चाहे तो ठंडा या गरम, जैसे चाहे पेश करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सभी देखें

नवीनतम

Guru Amar Das Jayanti: गुरु अमरदास जयंती कैसे मनाएं, जानें जीवन परिचय, महत्व और योगदान

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

रिकार्ड मतदान के मायने

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

बिना AC घर को ठंडा रखने के आसान और सस्ते तरीके, कूलर और AC भी फेल हैं इस पुरानी तकनीक के आगे

अगला लेख