Dharma Sangrah

गणपति को चढ़ाएं घर पर बने नारियल-मेवे के लजीज मोदक

Webdunia
महाराष्ट्रीय परिवारों में कुछ खास मौकों पर हर घर में तरह-तरह के मोदक बनाएं जाते हैं। आपके लिए प्रस्तुत है नारियल-मेवे के मोदक बनाने की सरल विधि।
 
सामग्री : 
 
150 ग्राम नारियल बूरा, 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम शक्कर का बूरा, 1 चम्मच इलायची पावडर, एक छोटा कप अथवा कटोरी काजू-बादाम की कतरन, आधा कप किशमिश, मोयन के लिए घी, तलने के लिए घी अलग से।
 
विधि : 
 
सबसे पहले मैदे को छान कर उसमें मोयन डालकर उसका कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात नारियल और ‍शक्कर का बूरा, इलायची, काजू-बादाम की कतरन, किशमिश आदि सारी सामग्री मिक्स करके अलग बर्तन में रख लें।
 
 
फिर तैयार मैदे की इक्कीस लोइयां बना लें। हर लोई को हल्के हाथ से थोड़ा-सा बेलकर उसमें आवश्यकतानुसार भरावन सामग्री भरें और मोदक के आकार देते हुए उसका मुंह बंद कर दें। इस तरह सभी मोदक बना कर रख लें। 
 
अब कड़ाही में घी गर्म करके कम आंच पर सभी मोदक तल लीजिए। तैयार नारियल-मेवे के मोदक प्रसाद में चढ़ाएं। 

ALSO READ: चॉकलेटी मोदक से करें श्री गणेश को प्रसन्न
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

अगला लेख