Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खोपरा बर्फी, जिसके बिना अधूरी है नारियली पूर्णिमा (देखें वीडियो)

Advertiesment
Coconut
* राखी पर्व की स्वादिष्ट मिठाई लाजवाब खोपरा बर्फी 
 
सामग्री :
 
250 खोपरा बूरा (नारियल का बूरा), 100 ग्राम मावा, 200 ग्राम शकर, 1 चम्मच घी, 1 चम्मच इलायची पावडर, चांदी का वर्क, 2-3 केसर के लच्छे, चुटकी भर मीठा पीला रंग (1 कटोरी में पाव चम्मच दूध में घोल लें)। 
विधि :
 
बर्फी बनाना शुरू करने से पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें, फिर कड़ाही में धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। मावा ठंडा होने पर खोपरा बूरा मिला दें। 
 
तत्पश्चात डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। इस चाशनी में खोपरा बूरा, मावा, मीठा पीला रंग व इलायची पावडर मिला दें तथा मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें घी मिलाएं तथा पुन: हिलाएं। 
 
अब एक थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर उसमें तैयार मिश्रण फैला दें। ठंडा होने पर चौकोर आकार में काट लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं एवं केसर बुरक दें। तैयार लाजवाब खोपरा बर्फी... जिसके बिना अधूरी है नारियली पूर्णिमा, तो फिर देर किस बात की, घर पर बनाएं व इस मिठाई के साथ त्योहार का लुत्फ उठाएं। 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षाबंधन विशेष व्यंजन : शाही केसरिया भात (देखें वीडियो)




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi