rashifal-2026

केसरिया उड़द बूंदी है भैरव का सबसे प्रिय व्यंजन, घर पर इस तरह बनाएं उनका यह प्रसाद

राजश्री कासलीवाल
सामग्री : 
 
1 कटोरी उड़द, डेढ़ कटोरी चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ा-सा दूध, 1 चुटकी मीठा पीला अथवा लाल रंग, तलने के लिए शुद्ध घी, पाव कटोरी मेवे की कतरन, कुछेक केसर के लच्छे। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले धुली उड़द (छिलके रहित) दाल को अच्छे से साफ करके धो लें और 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए। फिर उड़द दाल का अतिरिक्त पानी निथार कर मिक्सी में डालकर बारीक पीस लीजिए। अब उसमें चुटकी भर मीठा पीला रंग मिलाकर घोल तैयार कर लीजिए। 
 
अब एक भगोने में पानी एवं चीनी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में थोड़ा-सा रंग और केसर को बारीक मसलकर डाल दीजिए। साथ ही पिसी इलायची भी डाल दें।
 
फिर एक कड़ाही में घी गर्म करके छेद वाले झारे की सहायता से थोड़ी-थोड़ी बूंदी बना कर चाशनी में डालते जाइए। इस तरह पूरे घोल की बूंदी बना लें। जब बूंदी पूरी तरह चाशनी पी लें, तब उसे एक बर्तन में अलग भर कर रख दीजिए।

अब ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाएं तथा उड़द दाल की केसरिया बूंदी से भगवान को भोग लगाएं। आसान तरीके से घर पर तैयार की गई इस शुद्ध केसरिया बूंदी से भगवान अवश्‍य प्रसन्न होंगे।

ALSO READ: अष्टमी पर बेसन के लड्डू से काल भैरव को लगाएं भोग, वे होंगे प्रसन्न, देंगे वरदान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Clock Direction: घड़ी लगाने की सही दिशा बदल देगी आपका 'बुरा समय', आज ही चेक करें अपना घर

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

हिन्दी कविता: फूल पलाश के...

अगला लेख