dharma sangrah
✕

बड़ा मंगल पर हनुमान जी के लिए घर पर बनाएं ये खास भोग, नोट करें रेसिपी

WD Feature Desk
मंगलवार, 28 मई 2024 (16:54 IST)
Highlights : 
 
घर पर इस सरल विधि से बनाएं इमरती। 
इमरती बनाने की आसान विधि।  
घर पर कैसे बनाएं रसीली इमरती। 

ALSO READ: क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि
 
Hanuman jee bhog: ज्येष्ठ मास में हनुमान जी के पूजन के लिए जाने वाले खास दिन यानि बड़ा मंगल मनाया जाता हैं। आप भी इस महीने में हनुमान जी को कुछ खास भोग लगा कर उन्हें प्रसन्न कर सकते है। यहां प्रस्तुत हैं रसीली इमरती बनाने की रेसिपी.... 
 
नैवेद्य : रसीली इमरती

सामग्री : 
250 ग्राम छिल्केरहित उड़द की दाल, 
50 ग्राम अरारोट, 
500 ग्राम शकर, 
1 चुटकी मीठा पीला रंग, 
तलने के लिए घी, 
जलेबी बनाने वाला गोल छेद वाला एक रूमाल
या 
एक मोटा कपड़ा। 
 
विधि :
 
सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर 4-5 घंटे पानी में गलाइए। 
 
पानी निथार लें और मिक्सी में हल्का-सा पानी का छींटा देकर चिकना पीसिए। 
 
पिसी हुई दाल में पीला रंग और अरारोट मिलाकर खूब अच्छी तरह फेंटिए। 
 
अब शकर की डेढ़ तार की चाशनी बनाइए। 
 
एक समतल कढ़ाई लेकर उसमें घी गर्म करें। 
 
जलेबी बनाने वाले कपड़े में फेंटी हुई दाल का थोड़ा घोल भरें। 
 
मुट्ठी से कपड़ा बंद कर तेज आंच पर गोल-गोल कंगूरेयुक्त इमरती बनाकर कुरकुरी तलिए। 
 
फिर झारे से निथारकर इन्हें चाशनी में डुबोकर निकाल लें। 
 
लीजिए घर पर बनी रसीली इमरती तैयार है। 
 
अब इस मिठाई से किसी भी खास अवसर पर भगवान भोग लगाएं। 
 
नोट : पिसी हुई दाल को पीसने के लिए आप थाली या परात भी उपयोग में ले सकते हैं, इससे हथेली की सहायता से फेंटने में आसानी रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख