Hanuman Chalisa

घर में कैसे बनाते हैं बेसन के लड्डू?

Webdunia
Besan Laddu Recipe 
 
घर में बेसन के लड्‍डू बनाना बेहद आसान है। अधिकतर बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग, प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। इतना ही नहीं बेसन के लड्‍डू का दान करना उत्तम माना गया है। आइए यहां जानते हैं घर पर कैसे बनाएं बेसन के लड्‍डू, पढ़ें सरल विधि- 
 
सामग्री : 250 ग्राम मोटा या दरदरा पिसा हुआ बेसन, 200 ग्राम शकर का बूरा, 1 चम्मच पिसी इलायची, 1/2 कप मेवे की कतरन, शुद्ध देसी घी (आवश्‍यकनुसार), चांदी का वर्क। 
 
विधि : बेसन के लड्डू घर तैयार करने के लिए सबसे पहले बेसन को छान लें। फिर 4-5 चम्मच शुद्ध घी डालें, घी गरम होने पर बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें, जब तक कि बेसन हल्का भूरा ना हो जाए और बेसन के सिंकने की खुशबू ना आ जाए। बस यह ध्यान रखें कि बेसन जल न जाएं।
 
अब इसे एक थाली में निकाल कर ठंडा होने दें। जब यह गुनगुना हो जाए तब शकर का बूरा, पिसी इलायची व मेवे की कतरन डालकर अच्छी तरह मिश्रण को मिक्स करके एकसार कर लें। फिर इसके लड्डू बनाएं और ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर भगवान को भोग लगाएं। 
 
नोट : बेसन के लड्डू बनाने समय आप घी तथा शकर अपने हिसाब से कम-ज्यादा भी कर सकते हैं। यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो शकर की मात्रा थोड़ी और बढ़ाई जा सकती है। 


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख