Publish Date: Thu, 06 Sep 2018 (12:51 IST)
Updated Date: Thu, 06 Sep 2018 (12:55 IST)
मुंबई। रुपए में सुधार और कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों को चुनिंदा लिवाली का समर्थन मिला।
आरंभिक कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 164.46 अंक यानी 0.43 प्रतिशत सुधरकर 38,182.77 पर खुला था, लेकिन थोड़ी देर बाद यह सुधरकर 48.46 अंक यानी 0.13 तक सिमट गया था और सेंसेक्स 38,066.87 पर चल रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.20 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधरकर 11,482.15 पर था। रुपया सुबह डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी में था। पिछले छह दिनों में सेंसेक्स में कुल मिलाकर 878.32 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। (भाषा)