दिनभर की तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (17:34 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद धातु तथा बैंकिंग समूहों की कंपनियों में बिकवाली के दबाव में अंतिम समय में गोता लगाता हुआ घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुआ।


बीएसई का सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत यानी 44.43 अंक लुढ़ककर 33,307.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.15 प्रतिशत यानी 15.80 अंक की गिरावट में 10,226.85 अंक पर रहा। पिछले 8 कारोबारी दिवस में से 7 में दोनों प्रमुख सूचकांक टूटे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धातुओं की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 4.50 प्रतिशत की गिरावट रही।

अदानी पोर्ट्स के शेयर भी 2 फीसदी से अधिक टूटे। अमेरिकी के चीन और यूरोप से स्टील और एल्युमीनियम आयात पर प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही धातु समूह दबाव में है। बीएसई में धातु समूह में सर्वाधिक करीब 2 फीसदी की गिरावट रही। बैंकों में घोटालों के मद्देनजर यह समूह भी गिरावट में रहा।
 
एक्सिस बैंक के शेयर करीब 3 प्रतिशत लुढ़के। सेंसेक्स 113.48 अंक चढ़कर 33,465.05 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए शुरुआती कारोबार में ही यह लाल निशान में चला गया, लेकिन इसके बाद बाजार में धारणा सकारात्मक रही। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजार में 17.88 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इससे लगभग पूरे दिन सेंसेक्स हरे निशान में रहा।

इस दौरान यह 33,519.49 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक भी पहुंचा। हालांकि आखिरी घंटे में हुई बिकवाली से यह लाल निशान में उतर गया और 33,256.42 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूता हुआ गत दिवस के मुकाबले 44.43 अंक लुढ़ककर 33,307.14 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप 0.35 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.30 प्रतिशत की गिरावट में क्रमश: 15,987.27 अंक और 17,305.92 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,871 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,591 में गिरावट और 1,126 में तेजी रही जबकि 154 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। निफ्टी 28.65 अंक की बढ़त में 10,271.30 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 10,296.70 अंक और निचला स्तर 10,211.90 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 15.80 अंक लुढ़ककर 10,226.85 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 28 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 22 के बढ़त में रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बोला- हैलो पुलिस साहब, मैंने हत्या कर दी

केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार के लिए पेश किया दावा

आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Share bazaar: शेयर बाजार ऑलटाइम हाई, Sensex 91 और Nifty 35 अंक ऊपर चढ़ा

अगला लेख
More