सपा नेता अखिलेश यादव ने बताया, क्यों गिर रहा है शेयर बाजार?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (10:34 IST)
Akhilesh Yadav news in hindi : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत के शेयर बाजारों में हाल में आई गिरावट के लिए विदेशी निवेशकों द्वारा पैसा निकालने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नीत सरकार के तहत देश की अर्थव्यवस्था में विश्वास की कमी को दर्शाता है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि निवेशक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा कि देश के शेयर बाजार के लगातार गिरने का कारण यदि विदेशी निवेशकों का भारतीय बाज़ार से पैसा निकालना है, तो ये दर्शाता है कि विदेशी निवेशकों का भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था से भरोसा उठ गया है।
 
उन्होंने कहा कि निवेश को आकर्षित करने के नाम पर करोड़ों रुपये ख़र्च किया जाना निरर्थक अपव्यय है। इसका एक अर्थ ये भी निकलता है कि स्थानीय उद्योग, उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
<

देश के शेयर बाज़ार के लगातार गिरने का कारण यदि विदेशी निवेशकों का भारतीय बाज़ार से पैसा निकालना है तो ये दर्शाता है कि :

- विदेशी निवेशकों का भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था से भरोसा उठ गया है।
- ⁠निवेश को आकर्षित करने के नाम पर जो करोड़ों ख़र्च किया जाता है, वो कितना निरर्थक… pic.twitter.com/cTAGUGgwaF

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 26, 2025 >
सपा नेता ने कहा कि जनता के हाथों में पैसों की बेहद कमी है, जिसके कारण आंतरिक मांग लगातार घट रही है और कंपनियों का मुनाफ़ा भी। कंपनियों के मुनाफ़े में से भाजपा सरकार की चंदा वसूली भी भारतीय बाजार को हतोत्साहित कर रही है, जिसका नकारात्मक असर शेयर बाज़ार पर पड़ रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 5 महीनों से गिरावट का दौर जारी है। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच फरवरी के पहले दो सप्ताह में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से 21,272 करोड़ रुपए निकाले हैं। इससे पहले जनवरी में भी एफपीआई ने 78,027 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग

पाकिस्तानी झंडे लगे हर शिप की भारत में No entry, आतंक के आका को एक और झटका

Delhi : प्रवेश वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, बहाना नहीं, 21 दिनों में बदलेगी दिल्ली की सूरत

अगला लेख
More