ममता मशीनरी और डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य से उछाल के साथ लिस्टेड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (15:01 IST)
नई दिल्ली। पैकेजिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ममता मशीनरी (Mamta Machinery) का शेयर अपने निर्गम मूल्य 243 से करीब 147 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 146.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 159.23 प्रतिशत चढ़कर 629.95 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 600 रुपए पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,550.17 करोड़ रुपए रहा।
 
ममता मशीनरी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत सोमवार तक कुल 194.95 गुना अभिदान मिल था। कंपनी के 179 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 230-243 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।
 
आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। ममता मशीनरी पैकेजिंग उद्योग के लिए विनिर्माण समाधान प्रदान करती है। कंपनी अपनी मशीनें 'वेगा' और 'विन' ब्रांड नामों के तहत बेचती है।
 
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का शेयर 39 प्रतिशत चढ़कर : निवेश बैंकिंग कंपनी डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स (DAM Capital Advisors) का शेयर अपने निर्गम मूल्य 283 रुपए से करीब 39 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर कंपनी का शेयर 38.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 392.90 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 61.44 प्रतिशत चढ़कर 456.90 रुपए पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 38.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 393 रुपए पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,067.77 करोड़ रुपए रहा।
 
डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत सोमवार को बोली के अंतिम दिन 81.88 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 269-283 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था। इसमें 840.25 करोड़ रुपए मूल्य के 2.97 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई। इसमें कोई नया निर्गम नहीं था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More