Biodata Maker

मामूली तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (19:53 IST)
मुम्बई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच रिएल्टी समूह में रही तेजी के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 2.72 अंक की बढ़त के साथ 37754.89 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.55 अंक की तेजी के साथ 11,343.25 अंक पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजार में गुरुवार को दिनभर उठापटक जारी रही। एक तरफ बाजार पर एचसीएल टेक और हीरो मोटोकॉर्प जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली का दबाव रहा तो दूसरी तरफ एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा में रही तेजी के दम पर बाजार लाल निशान में जाने से बच गया।
 
रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों में भी निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया, लेकिन आईटी और वाहन कंपनियों में बिकवाली हावी रही।
 
सेंसेक्स बढ़त के साथ 37,840.64 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 37,907.78 अंक के दिवस के उच्चतम और 37,693.69 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.01 प्रतिशत की तेजी में 37,754.89 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां हरे निशान में और 12 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी भी तेजी के साथ 11,382.50 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,383.45 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,313.75 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.01 प्रतिशत की तेजी में 11,343.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की दो कंपनियों के शेयरों के दाम अपरिवर्तित बंद हुए जबकि 27 में तेजी और 21 में गिरावट रही।
 
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में भी हल्की लिवाली हुई, लेकिन मंझोली कंपनियों में बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.26 प्रतिशत यानी 36.62 अंक की गिरावट में 15,088.31 अंक पर और स्मॉलकैप 0.09 प्रतिशत यानी 13.11 अंक की तेजी में 14,887.80 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,861 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,480 में गिरावट और 1,236 में तेजी रही जबकि 145 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

शिवमय हुई अयोध्या नगरी, बम-बम भोले से गूंजायमान

महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रोन से निगरानी और तीन लेयर सुरक्षा

गुजरात को मिलेगी छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए अहमबाद और उदयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल

शिवरात्रि के बाद बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

गुजरात में 'गुजसीटोक' से हटेंगी आतंकी धाराएं, खत्म होगा लीगल क्लैश

अगला लेख