Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स उच्चतम स्तर पर, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (11:30 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का रुख शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा। भले ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का अक्तूबर-दिसंबर तिमाही परिणाम संतोषजनक ना रहा हो लेकिन सेंसेक्स 135 अंक उछलकर 34,638.42 अंक की नई ऊंचाई पर खुला। ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों के स्थिर रुख से बाजार में धारणा मजबूत रही है।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 134.93 अंक यानी 0.39% सुधरकर 34,638.42 अंक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला है। इसने 10 जनवरी के 34,565.63 के उच्चतम स्तर को पीछे छोड़ दिया है। सेंसेक्स गुरुवार को 70.42 अंक चढ़कर 34,503.49 अंक के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.05 अंक यानी 0.36% बढ़कर 10,690.25 अंक पर खुला है। इसने गुरुवार को कारोबार के समय के उच्चतम स्तर 10,664.60 अंक के उच्चतम स्तर को पीछे छोड़ दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख