Hanuman Chalisa
✕

बिकवाली के दबाव में सपाट रहा शेयर बाजार

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (18:41 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले मजबूत संकेतों के बीच अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से उत्साहित घरेलू निवेशकों की लिवाली के दम पर शुरुआती तेजी में रहा बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली के दबाव में अपनी बढ़त खोता हुआ 1.24 अंक की मामूली तेजी के साथ 31,283.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक की तेजी में 9,788.60 अंक पर बंद हुआ।
 
अतिरिक्त उधारी जुटाने की सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं होने के आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के बयान और डेरिवेटिव अनुबंधों की समाप्ति पर बकाये सौदों को पूरा करने के लिए की गई लिवाली से शेयर बाजार की शुरुआत तेजी में हुई।
 
पूंजीगत व्यय कार्यक्रम और सरकारी कंपनियों के लाभांश वितरण की समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सरकारी कंपनियां चालू वित्त वर्ष में बजट में किए गए 3.85 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रावधान के अतिरिक्त 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगी।
 
अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए किए जा रहे से बाजार में माहौल सकारात्मक है। इसी के दम पर सेंसेक्स बढ़त में 31,367.25 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में 31,523.87 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक गया। हालांकि बाद में बाजार पर एफपीआई के बिकवाल बनने का दबाव बढ़ गया और यह लुढ़ककर 31,243.71 अंक के दिवस के निचले स्तर तक चला गया।
 
कारोबार समाप्ति के समय इसमें हल्का सुधार हुआ और यह गत दिवस की तुलना में 1.24 अंक की मामूली बढ़त बनाता हुआ 31,283.72 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां हरे निशान में रहीं। बीएसई के तीन समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे।
 
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा और यह तेजी में 9,814.30 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 9,854.00 अंक के उच्चतम तक पहुंचा। इसके बाद पूरे कारोबार के दौरान यह 9,800 अंक के पार नहीं जा पाया। बिकवाली के दबाव में यह 9,775.35 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.20 फीसदी यानी 19.65 अंक की तेजी में 9,788.60 अंक पर बंद हुआ।
 
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मंझोली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.83 फीसदी यानी 126.72 अंक की बढ़त में 15,436.01 अंक पर और स्मॉलकैप 1.09 फीसदी यानी 174.16 अंक की तेजी में 16,113.68 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में 2,697 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,603 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 912 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे। शेष 182 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

अगला लेख