Hanuman Chalisa

तीन दिन की गिरावट के बाद उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 490 अंकों की बढ़त

Webdunia
बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (19:04 IST)
मुंबई। तेल एवं गैस तथा ऊर्जा क्षेत्र के साथ ही अन्य दिग्गज एवं बड़ी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार तीन दिन की गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 489.80 अंक यानी 1.27 प्रतिशत चढ़कर 39,054.68 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 150.20 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,726.15 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों का 18 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
बीएसई में तेल एवं गैस समूह का सूचकांक सवा दो प्रतिशत से अधिक और ऊर्जा समूह का दो प्रतिशत की बढ़त में रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत छह महीने के उच्चतम स्तर से आज नीचे आई है। इससे घरेलू तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों में बढ़त रही। दूरसंचार समूह में करीब दो प्रतिशत तथा आईटी और टेक में लगभग डेढ़ फीसदी की तेजी रही।
 
सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत, ओएनजीसी के करीब तीन प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के पौने तीन प्रतिशत चढ़े। टाटा मोटर्स के शेयर सवा तीन प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित, CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

शेयर बाजार में हाहाकार: अमेरिका-ईरान युद्ध से सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, कच्चा तेल 90 डॉलर के पार

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

अगला लेख