Hanuman Chalisa

Share Market : सेंसेक्स 112 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 मई 2024 (16:30 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसक्स 111 अंक से अधिक की बढ़त में रहा। एनएसई निफ्टी में भी तेजी रही। मुख्य रूप से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में लिवाली से बाजार लाभ में रहा।
ALSO READ: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स फिर 74000 पार
शुरुआती गिरावट से उबरते हुए तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 111.66 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,776.13 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक कमजोर खुला और कारोबार के दौरान एक समय 798.46 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,866.01 अंक पर आ गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,104.05 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक एक समय 21,821.05 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
ALSO READ: Reliance और ITC शेयरों में खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 260 और निफ्टी 98 अंक ऊपर चढ़ा
दूसरी तरफ टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कंपनी का 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना उछलकर 17,528.59 करोड़ रुपए होने की सूचना के बाद भी इसका शेयर नुकसान में रहा।
 
इसके अलावा एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और नेस्ले में प्रमुख रूप से गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,117.50 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 260.30 अंक लाभ में जबकि निफ्टी 97.70 अंक की बढ़त में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

अगला लेख