एक दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 409 अंक उछला, निफ्टी 10,800 अंक के ऊपर

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (17:30 IST)
मुंबई। एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में गुरुवार को फिर तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 409 अंक उछलकर 36,737.69 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त से बाजार में मजबूती आई।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 36,806.30 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में यह थोड़ा नीचे आया और अंत में 408.68 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,737.69 अंक पर बंद हुआ।
 
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 345.51 अंक की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ था। इससे पहले पांच कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी रही थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 107.70 अंक यानी 1.01 प्रतिशत मजबूत होकर 10,813.45 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एसबीआई, टाटा स्टील, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, एचसीएलटेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी बढ़त में रहे। दूसरी तरफ ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचयूएल और मारुति के शेयर नीचे आए।
 
आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि घरेलू बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। चीन के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों से एशियाई बाजारों में तेजी रही जिसका असर घरेलू बाजार पर पड़ा। उन्होंने कहा कि धारणा मजबूत बने रहने से मानक सूचकांक महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर पहुंचा।
 
वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी रही।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.05 प्रतिशत मजबूत होकर 43.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 74.99 पर बंद हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

15 मई से महंगी होंगी Audi की कारें, कंपनी ने 2% तक कीमत बढ़ाने का किया ऐलान

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख बावनकुले बोले- कांग्रेस को 'खाली' कर दो, नेताओं को करो BJP में शामिल

मोबाइल-टैबलेट ठीक होगा या नहीं, खरीदने के साथ मिलेगा रिपेयर स्कोर

Stock Market : सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 24461 पर, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में रही तेजी

अगला लेख
More