dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स 38000 के पार, बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी भी उछला

Advertiesment
Sensex
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 137 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 38000 अंक के ऊपर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी लिवाली के जोर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 136.81 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.37 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 4.64 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा। उसके बाद एक्सिस बैंक तथा एसबीआई का स्थान रहा, जो क्रमश: 3.86 प्रतिशत तथा 2.53 प्रतिशत मजबूत हुए। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 136.81 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.37 अंक पर बंद हुआ।

यह कल रिकॉर्ड 37,887.56 अंक पर बंद हुआ था। सूचकांक 11 सत्रों में 37000 अंक से 38000 अंक के स्तर पर पहुंचा है। सेंसेक्स का 37000 का स्तर 26 जुलाई को पहुंचा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.70 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11470.70 अंक पर बंद हुआ। यह कल 11450 की ऊंचाई पर बंद हुआ था।

कारोबारियों के अनुसार, कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम के बीच विदेशी और घरेलू पूंजी प्रवाह से धारणा को बल मिला। शुद्ध आधार पर अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफालियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल 568.63 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 30.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटिश एयरवेज ने बच्चे के रोने पर दी विमान से फेंकने की धमकी, भारतीय परिवार को नीचे उतारा