shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स 320 अंक उछला, जानिए प्रमुख उपलब्धियां...

Advertiesment
Bombay Stock Market
Share Market Update : बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 319.63 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 67838.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 408.23 अंक या 0.60 प्रतिशत उछलकर 67927.23 अंक तक चला गया था। जानिए सेंसेक्स की प्रमुख उपलब्धियां...

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की हाल के वर्षों में प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रही हैं :
  • 15 सितंबर, 2023- सेंसेक्स नए शिखर 67,838.63 पर बंद। कारोबार के दौरान अभी तक के सर्वोच्च स्तर 67,927.23 तक गया।
  • 20 जुलाई, 2023- सेंसेक्स 67,571.90 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 67,619.17 अंक तक गया।
  • 19 जुलाई, 2023- सेंसेक्स नए शिखर 67,097.44 अंक पर बंद। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड 67,171.38 अंक तक गया।
  • 18 जुलाई, 2023- सेंसेक्स 66,795.14 अंक के नए शिखर पर बंद। कारोबार के दौरान 67,000 अंक के पार।
  • 17 जुलाई, 2023- सेंसेक्स 66,589.93 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 66,656.21 अंक के उच्चतम स्तर को भी छुआ।
  • 14 जुलाई, 2023- सेंसेक्स पहली बार 66,000 के ऊपर रिकॉर्ड 66,159.79 अंक पर बंद।
  • 13 जुलाई, 2023- सेंसेक्स कारोबार के दौरान पहली बार 66,000 के पार गया।
  • 3 जुलाई, 2023- सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार पहुंचा।
  • 30 जून, 2023- सेंसेक्स 64,718.56 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
  • 28 जून, 2023- सेंसेक्स दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 64,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।
  • 30 नवंबर, 2022- पहली बार 63,000 अंक के स्तर पर पहुंचा।
  • 19 अक्टूबर, 2021- दिन के कारोबार के दौरान 62,000 अंक का आंकड़ा छुआ।
  • 14 अक्टूबर, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 61,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 24 सितंबर, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 60,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 16 सितंबर, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 59,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 3 सितंबर, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 58,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 31 अगस्त, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 57,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 27 अगस्त, 2021- कारोबार की समाप्ति पर पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 18 अगस्त, 2021- कारोबार के दौरान पहली बार 56,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 13 अगस्त, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 55,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 4 अगस्त, 2021- कारोबार के दौरान और दिन की समाप्ति दोनों में पहली बार 54,000 अंक का आंकड़ा पार किया। 7 जुलाई, 2021- पहली बार दिन की समाप्ति पर 53,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 22 जून, 2021- कारोबार के दौरान पहली बार 53,000 अंक के आंकड़े पर पहुंचा।
  • 15 फरवरी, 2021- पहली बार 52,000 अंक के ऊपर आया।
  • 8 फरवरी, 2021- पहली बार 51,000 अंक के ऊपर बंद।
  • 5 फरवरी, 2021- दिन के कारोबार के दौरान पहली बार 51,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 3 फरवरी, 2021- पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद।
  • 21 जनवरी, 2021- दिन के कारोबार में पहली बार 50,000 अंक पर पहुंचा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में घनघोर बारिश, कई जगह ट्रैफिक जाम, स्कूलों की छुट्‍टी घोषित