Biodata Maker

Share Market : सेंसेक्स 15 अंक टूटा, निफ्टी में भी मामूली गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (18:50 IST)
Share Market Update : घरेलू बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं चुनिंदा बैंक शेयरों में अंतिम दौर की बिकवाली होने से मानक सूचकांक लगभग स्थिर स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 15.44 अंक टूटकर 73142.80 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 4.75 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22212.70 पर बंद हुआ। 
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 15.44 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 73,142.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,413.93 अंक के ऊपरी और 73,022 अंक के निचले स्तर पर रहा। हालांकि सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी लेकिन बाद में निवेशकों की मुनाफावसूली करने से यह नीचे चला गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 4.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,212.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान निफ्टी 22,297.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक भी जाने में सफल रहा था। दैनिक उपभोग के उत्पाद (एफएमसीजी), दवा और वित्तीय शेयरों में बढ़त रही लेकिन आईटी एवं निजी बैंक शेयरों में गिरावट से यह खत्म हो गई।
 
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, निफ्टी ऊंचे स्तर पर खुला था लेकिन सुबह के सत्र की तेजी कायम नहीं रख पाया। मुनाफावसूली का जोर रहने से आखिर में यह दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एलएंडटी और विप्रो के शेयरों में तेजी का रुख रहा।
ALSO READ: शेयर बाजार में लगातार छठे दिन उछाल, निफ्टी 22,150 पर
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार दिन में कारोबार के दौरान नए मुकाम को छूने के बाद थोड़ी देर के लिए थम गया। हालांकि बीएसई मिडकैप 0.25 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.53 प्रतिशत की तेजी रही।
 
क्षेत्रवार सूचकांकों में तेल एंव गैस खंड में 0.81 प्रतिशत और धातु खंड में 0.33 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि औद्योगिक उत्पाद खंड में 1.22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान एक समय रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 
ALSO READ: पीएम मोदी की घोषणा से शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 561 अंकों का उछाल
रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 14.5 प्रतिशत से अधिक उछला जिससे इसका बाजार मूल्यांकन दो लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया। वैश्विक बाजारों में कमोबेश तेजी का रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक चढ़कर बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंग सेंग स्थिर रहा। जापान का टोक्यो बाज़ार छुट्टी के कारण बंद रहा।
 
यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के शानदार तिमाही नतीजों से गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। घरेलू बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 1,410.05 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

अगला लेख