Hanuman Chalisa

शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स 46 अंक टूटा

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (17:50 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता बरतने से सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती लाभ को गंवा दिया और यह 46 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 272.39 अंक चढ़ गया था। अंत में सेंसेक्स 45.72 अंक या 0.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ 34,915.80 अंक पर बंद हुआ।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.30 अंक या 0.10 प्रतिशत के नुकसान से 10,302.10 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत टूट गया। सनफार्मा, आईटीसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे।
 
दूसरी ओर मारुति, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले बाजार भागीदारों ने सतर्कता का रुख अपनाया।
 
विश्लेषकों का कहना है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा इसके अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर निवेशक चिंतित हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1.03 करोड़ को पार कर गई है। अब तक इस महामारी से 5.05 लाख लोगों की मौत हुई है।
 
भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5,66,840 पर पहुंच गई है। अब तक इस महामारी से 16,893 लोगों की जान गई है।
 
इस बीच अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था।  अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.36 प्रतिशत टूटकर 41.28 डॉलर प्रति बैरल रह गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 75.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख