Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेयर बाजार में बहार, निफ्टी फिर हुआ दस हजारी

Advertiesment
nifty
मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मंगलवार को 111 अंक चढ़ गया और निफ्टी फिर 10,000 अंक के पार पहुंच गया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित शेयर सूचकांक सेंसेक्स 110.72 अंक यानी 0.34% चढ़कर 31,957.61 अंक पर खुला है। पिछले दो सत्र के कारोबार में इसमें 254.86 अंक की बढ़त देखी गई थी।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी 30.55 अंक यानी 0.30% सुधरकर 10,019.30 अंक पर खुला है।
 
ब्रोकरों के अनुसार घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की ओर से लगातार लिवाली चलने और खुदरा निवेशकों के अपनी स्थिति मजबूत किए जाने से शेयर बाजारों में तेजी का यह रुख देखा गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनीप्रीत की रिमांड खत्म, नहीं किया बड़ा खुलासा