Share Market : 5 दिन से जारी गिरावट पर लगा विराम, Sensex 499 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (16:54 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में पिछले 5 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स (Sensex) करीब 500 अंक चढ़ गया। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। इसके अलावा आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से भी बाजार को समर्थन मिला। निफ्टी (Nifty) भी 165.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,753.45 अंक पर बंद हुआ।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 प्रतिशत चढ़कर 78,540.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 876.53 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 165.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,753.45 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में लौटा जोश, Sensex 843 अंक उछला, Nifty भी हुआ मजबूत
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स के तीस शेयरों में से आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में जोमैटो, मारुति, नेस्ले, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी थी। इससे पहले पिछले 5 कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 4,091.53 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी 1,180.8 अंक के नुकसान में रहा था।
ALSO READ: Share Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 759 अंक की बढ़त के साथ बंद, Nifty में भी तेजी
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,597.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.26 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,176.46 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 364.20 अंक की गिरावट आई थी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

बिहार नीतीश कुमार और भाजपा कैसे बने एक दूसरे की जरूरी मजबूरी?

अभिषेक बनर्जी ने ममता के साथ मतभेद की अटकलों को किया खारिज

क्या है Universal Pension स्कीम, किसको होगा फायदा और क्या है EPFO से इसका संबंध

UP : केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की अपमानजनक पोस्ट, 2 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : हिमाचल के कई हिस्सों में भारी हिमपात और बारिश का अलर्ट

अगला लेख
More