यूक्रेन पर रूस के हमले से दहशत में शेयर बाजार, सेंसेक्स 2033 अंक टूटा

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (13:03 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी हाहाकार मच गया है। मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स गुरुवार को 2033 अंक टूट गया और 56 हजार से नीचे जाकर 55 हजार 198.74 पर खुला। निफ्टी में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई। 
 
निफ्टी 514 अंकों के नुकसान के साथ 16 हजार 548.90 अंक पर खुला पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही निवेशक बड़ी मात्रा में निकासी करते नजर आए। हालांकि सुबह 9.25 बजे तक बाजार में थोड़ा सुधार देखा गया और सेंसेक्‍स 55 हजार 743 पर पहुंच गया। इसी दौरान निफ्टी में भी थोड़ा सुधार देखा गया। 
 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे।
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल 8 साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजार भी नुकसान के साथ खुले। सिंगापुर का स्‍टॉक एक्‍सचेंज 1.65 फीसदी तो जापान का 1.12 फीसदी के नुकसान पर खुला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

केरल तट के पास लाइबेरियाई मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के सभी 24 सदस्य बचाए गए

पहलगाम हमले पर थरूर बोले, भारतीयों की हत्या करके पाकिस्तान में बैठा व्यक्ति बच नहीं पाएगा

आतंकवाद को खत्म करना देश का संकल्प, पीएम मोदी की 10 बातों से जानिए क्यों खास था ऑपरेशन सिंदूर?

Live: मन की बाद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है

ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान की खोली पोल, जानिए क्या कहा?

अगला लेख