Hanuman Chalisa

सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी फिसला

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (18:23 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच धातु, बेसिक मटेरियल्स और रिएल्टी जैसे समूहों में हुई बिकवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.06 अंक की मामूली तेजी में 35,176.42 अंक पर और निफ्टी 21.30 अंक की गिरावट में 10,718.05 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स मजबूती के साथ 35,328.91 अंक पर खुला। इसमें पूरे दिन घटबढ़ रही। कारोबार के दौरान यह 35,357.15 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मद्देनजर सतर्कता बरती, जिससे यह लुढ़कता हुआ 35,072.42 अंक के निचले स्तर तक चला गया और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 35,176.42 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 10 कंपनियां हरे निशान में और शेष 20 लाल निशान में रहीं। निफ्टी की शुरुआत भी सेंसेक्स की तरह मजबूती के साथ 10,783.85 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 10,784.65 अंक के उच्चतम और 10,689.80 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.20 प्रतिशत की गिरावट में 10,718.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 35 कंपनियां लाल निशान में और 15 हरे निशान में बंद हुईं।

छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का अधिक जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 1.17 फीसदी यानी 198.43 अंक की गिरावट में 16,813.60 अंक पर और स्मॉलकैप 1.15 फीसदी यानी 212.11 अंक की गिरावट में 18,189.65 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,819 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 121 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे जबकि 1,779 में गिरावट और 919 में तेजी रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं... पत्नी के ताने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

अगला लेख