dharma sangrah

सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी भी उछला

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (17:11 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच कम भाव पर हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार की गिरावट से उबरता हुआ आज 258.07 अंक की बढ़त के साथ 31,646.46 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.35 अंक चढ़कर 9,884.40 अंक पर बंद हुआ।
      
उत्तर कोरिया द्वारा उत्तरी जापान के ऊपर से मिसाइल दागे जाने की घटना से अमेरिका और उसके बीच तनाव गहराने की आशंका कम होने से निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली और एशियाई शेयर बाजार में जमकर लिवाली हुई।  
      
बीएसई के सभी 20 समूहों में आज लिवाली का जोर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सात लाल निशान में और शेष 23 हरे निशान में रहीं। इसी तरह निफ्टी की 51 कंपनियों में से 38 कंपनियों में लिवाली हुई, जबकि 11 गिरावट में रहीं।
       
सेंसेक्स आज 146.18 अंक की तेजी में 31,534.57 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 31,727.98 अंक के दिवस के उच्चतम और 31,533.02 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.82 फीसदी उछलकर 31,646.46 अंक पर बंद हुआ।
      
सेंसेक्स की तरह निफ्टी का भी ग्राफ रहा और यह 63.45 अंक चढ़कर 9,859.50 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 9,909.45 अंक के दिवस के उच्चतम और 9,850.80 अंक के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार समाप्ति पर गत दिवस की तुलना में 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,884.40 अंक पर रहा।
      
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 1.49 प्रतिशत अर्थात 228.19 अंक चढ़कर 15,505.84 अंक पर और स्मॉलकैप 1.33 प्रतिशत अर्थात 208. 21 अंक चढ़कर 15,864.23 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,702 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,788 तेजी में और 793 गिरावट में रहीं, जबकि 121 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख