Hanuman Chalisa

ब्याज दरों में बढ़ोतरी से शेयर बाजार लुढ़का

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2017 (17:05 IST)
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी से यूरोपीय  तथा अन्य एशियाई शेयर बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार भी गुरुवार को धड़ाम हो गए। 
 
बीएसई का सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत यानी 80.18 अंक लुढ़ककर 26 मई के बाद के निचले स्तर 31,075.73 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.42 प्रतिशत यानी 40.10 अंक उतरकर 25 मई के बाद के निचले स्तर 9,578.05 अंक पर आ गया।
 
बीएसई के समूहों में रियलिटी में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही जबकि  तेल एवं गैस और पीएसयू समूहों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स को जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज और विप्रो के साथ दवा क्षेत्र की कंपनियों ने संभाला, वहीं टीसीएस, एलएंडटी, ओनजीसी और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों ने इस पर दबाव  बनाया।
 
सेंसेक्स की शुरुआत 66.98 अंक की बढ़त के साथ 31,222.89 अंक पर हुई और वैश्विक  दबाव के कारण खुलते ही यह लाल निशान में चला गया। शुरुआती कारोबार में इसने  संभलने की कोशिश की और कुछ देर के लिए हरे निशान में भी रहा, लेकिन पहले घंटे का  कारोबार समाप्त होते-होते इस पर दबाव बढ़ गया जिससे यह पूरे दिन नहीं उबर सका।
 
कारोबार के दौरान 31,229.44 अंक के दिवस के उच्चतम और 31,026.48 अंक के निचले  स्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स गत दिवस की तुलना में 80.18  अंक लुढ़ककर 31,075.73 अंक पर बंद हुआ।
 
सूचकांक में शामिल 30 में से 22 कंपनियां गिरावट में रहीं। टीसीएस के शेयर लगभग ढाई  प्रतिशत लुढ़के। एलएंटी में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट रही। ओएनजीसी, महिंद्रा एंड  महिंद्रा, कोल इंडिया और गेल में भी 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।
 
निफ्टी पर सेंसेक्स की तुलना में ज्यादा दबाव रहा। यह 0.25 प्रतिशत की गिरावट में  9,617.90 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9,621.40 अंक के दिवस के उच्चतम और  अंतिम घंटे में 9,560.80 अंक के निचले स्तर को छूता हुआ यह गत दिवस के मुकाबले  40.10 अंक गिरकर 9,578.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 कंपनियों में से 38 के  शेयर गिरावट में, 12 बढ़त में और एक अपरिवर्तित रहे।
 
बड़ी कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में निवेशकों ने लिवाली की जबकि मझौली  कंपनियों में बिकवाली कम रही। बीएसई का स्मॉलकैप 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ  15,645.89 अंक पर और मिडकैप 0.12 प्रतिशत फिसलकर 14,781.77 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,818 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,374 के शेयर हरे निशान में और 1,272 के लाल निशान में रहे जबकि 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

जब से सोनम जेल से बाहर आई, देशभर में लड़कियां पति का मर्डर कर रहीं हैं, राजा के भाई ने किसके सामने दी ये दलील

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

होर्मुज पर हमले से सहमा शेयर बाजार, Sensex 561 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

आईएमए स्टूडेंट चैप्टर द्वारा सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का 'जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट' में प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण

अगला लेख