Bhai Dooj
✕

सेंसेक्स 202 अंक टूटा, 65 हजार से नीचे फिसला

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (19:41 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 202 अंक टूटकर 65000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। वहीं निफ्टी भी 55.10 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19310.15 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में नरम रुख के साथ निवेशकों की आईटी, प्रौद्योगिकी और धातु शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई।
 
इसके अलावा विदेशी कोषों की पूंजी निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 202.36 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,948.66 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 396.3 अंक तक टूट गया था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 55.10 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,310.15 अंक पर बंद हुआ। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 373.99 अंक और निफ्टी 118.15 अंक नुकसान में रहे।
 
रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी में शुरू में गिरावट रही और एक समय यह बढ़त में भी आया। पर अंत में यह गिरावट के साथ बंद हुआ। ज्यादातर क्षेत्रों में गिरावट रही। आईटी तथा रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान रहा..।
 
उन्होंने कहा, अमेरिका बाजार में फिर से नरमी दिखने से भी धारणा प्रभावित हुई...। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सबसे ज्यादा 2.14 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड, विप्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, नेस्ले, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, महंगाई को लेकर चिंता तथा निवेशकों द्वारा सुरक्षित संपत्तियों को तरजीह देने से घरेलू शेयर बाजार में धारणा प्रभावित हुई। फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर बढ़ाने की आशंका के साथ वैश्विक बाजारों में गिरावट से खासकर आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ा।
 
उन्होंने कहा, अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने और चीन में चूक की आशंका से विदेशी संस्थागत निवेशक उभरते बाजारों में निवेश को लेकर सूझबूझ का रुख अपना रहे हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नुकसान में बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 1,510.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 388.40 अंक और निफ्टी 99.75 अंक फिसलकर 19,365.25 अंक पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख