suvichar

सेंसेक्स 224 अंक टूटा, 3 दिन की तेजी के बाद थमा बाजार

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2023 (20:08 IST)
Share Market Update : टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पहली तिमाही के नतीजों और महत्वपूर्ण व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा से पहले बुधवार को मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से स्थानीय शेयर बाजारों में 3 दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स करीब 224 अंक टूट गया।
 
कारोबार के अंतिम घंटों में हुई बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 223.94 अंक या 0.34 प्रतिशत टूटकर 65,393.90 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक ने 65,320.25 के निचले स्तर और 65,811.64 के उच्चतम स्तर को छुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.10 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 19,384.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, मारुति, एचडीएफसी और टाटा स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई।
 
दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टाइटन, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरकर बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आईटी कंपनियों की आय में कमी की आशंका के कारण भारतीय सूचकांकों ने सीमित दायरे में कारोबार किया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत चढ़कर 79.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 273.67 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 65,617.84 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 83.50 अंक या 0.43 प्रतिशत चढ़कर 19,439.40 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

नवीनतम

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख