shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स 311 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 82 अंक टूटा

Advertiesment
Bombay stock exchange
मुंबई। शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। कारोबार के अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से शुरुआती बढ़त जाती रही और बीएसई सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।इसी प्रकार, निफ्टी भी 82.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 17,522.45 अंक पर बंद हुआ।

वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान लगभग पूरे समय लाभ में रहा, लेकिन अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से यह 310.71 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,774.72 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,484.35 अंक तक गया और नीचे में 58,666.41 अंक तक आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 17,522.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, डॉ. रेड्डीज तथा टाइटन लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत चढ़कर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 23.19 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हमारा परिवार अनुसूचित जाति से है, कोई और धर्म नहीं अपनाया : समीर वानखेड़े