Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 54 अंक चढ़ा, निफ्टी में 27 अंक की बढ़त

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (18:07 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 54.13 अंक की मामूली तेजी रही। वहीं निफ्टी भी 27.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,604.95 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 54.13 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,085.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,170.87 अंत तक गया और नीचे में 58,760.09 अंक तक आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,604.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, सन फार्मा और भारतीय स्टेट बैंक नुकसान में रहे।एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट मंगलवार को नुकसान में रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में तेजड़ियों और मंदड़ियों की लड़ाई जारी है। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार दबाव में है।

उन्होंने कहा, कमजोर मांग के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा है। यूरोप में तेल संकट और वृद्धि परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत उछलकर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 563 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर में आयोजित 'प्रीमीथॉन' वॉक में उमड़े लोग, समय से पहले जन्मे शिशुओं की देखभाल और जागरूकता पर जोर

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख